Breaking News

छत्तीसगढ़

सूरजपुर@इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर द्वारा राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का हीरालाल साधुराम सेवा कुंज में किया गया आयोजन

-जिला प्रतिनिधि-सूरजपुर,27 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। सेवा पखवाडा के तारतम्य में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर द्वारा आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हीरालाल साधुराम सेवा कुंज मे किया गया। आज के रक्तदान कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम स्वरूप है। इससे असंख्य लोगों को जीवनदान प्राप्त …

Read More »

अंबिकापुर@मुख्यमंत्री की पहल पर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े शाला त्यागी बच्चे पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र के पांच बच्चों को आश्रम एवं स्कूल में कराया गया एडमिशन

अंबिकापुर,27 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत मैनपाट विकासखण्ड के कोरता ग्राम पंचायत के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज के 5 बच्चों का विद्यालय एवं आश्रम में प्रवेश …

Read More »

बिलासपुर@हाईकोर्ट ने बर्खास्त बीएड शिक्षकों को समायोजन देने के फैसले को सही माना

बिलासपुर,27 सितम्बर 2025। हाईकोर्ट ने 2,621 बर्खास्त बीएड योग्य सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान/लैबोरेटरी) पद पर समायोजित करने के राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराया है। मामले में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा,कि यह निर्णय न तो अवैध है और न ही मनमाना बता दें कि जांजगीर चांपा निवासी संजय कुमार और मुंगेली निवासी …

Read More »

अंबिकापुर@अन्नपूर्णा पोषण दिवस पर महिलाओं को दिया गया जागरूकता संदेश

अंबिकापुर,27 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, बल्कि उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के …

Read More »

रायपुर@छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को किया ध्वस्त

रायपुर, 27 सितंबर (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। इसफैक्टरी से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किया गया है। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आज शनिवार को जानकारी दी कि 26 सितंबर को जिला बल सुकमा और 203 …

Read More »

रायपुर@विद्या भारती संस्था का भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर,27 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या भारती संस्था भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र गौरव निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण …

Read More »

रायपुर@छत्तीसगढ़ की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर,27 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली पहली अत्याधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ने 27 सितंबर से अपनी यात्रा शुरू कर दी है। यह ट्रेन उधना (गुजरात) से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच संचालित होगी। ब्रह्मपुर से इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और उधना से रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित …

Read More »

सूरजपुर@फावड़े से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सूरजपुर,२27सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। ग्राम सरमा में मूर्ति विसर्जन के बाद किराना दुकान पर हुए विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जब रमेश राजवाड़े ने मोहरलाल राजवाड़े के भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। बसदेई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले पर प्राप्त जानकारी अनुसार 20 अगस्त 2025 की रात को ग्राम सरमा के …

Read More »

अंबिकापुर@अंबिकापुर में गुरुकृपा पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट विवाद…प्रिंसिपल पर छात्रों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप,एफआईआर दर्ज

अंबिकापुर,27 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गुरुकृपा पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट एक बड़े विवाद में आ गया है। संस्थान के प्रिंसिपल दीपांकर दत्ता पर छात्रों को बंधक बनाकर मारपीट करने और मोबाइल फोन छीनने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से छात्रों को मुक्त कराया और पीडि़तों की शिकायत पर दत्ता के खिलाफ …

Read More »

जशपुर@फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जमीन रजिस्ट्री की थी तैयारी,भू माफियाओं पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जशपुर,27 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जशपुर पुलिस ने भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि मृतक जमीन मालिक के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर, उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी से पॉवर ऑफ अटर्नी बनवाई गई थी। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 …

Read More »