सुरक्षाबलों को मिलीं 13 लाशें
तेंगनौपाल ,04 दिसम्बर 2023 (ए)। इंटरनेट बहाली के अगले ही दिन मणिपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां असम राइफल्स के जवानों को तेंगनौपाल जिले के लीथू गांव में 13 लोगों की लाशें मिली हैं। अधिकारियों के मुताबिक दो गुटों गोलीबारी हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि म्यांमार जा रहे कुछ लोगों पर इलाके में प्रभुत्व रखने वाले विद्रोहियों के गुट ने घात लगाकर हमला किया। सुरक्षा बलों को मिले शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि शवों को देखकर कर लग रहा है कि वे लोकल नहीं हैं। सुरक्षाबलों के अधिकारियों के मुताबिक, निकटतम सुरक्षा बल इस जगह से लगभग 10 किमी दूर थे। एक बार जब हमारी सेनाएं आगे बढ़ीं और उस स्थान पर पहुंचीं, तो उन्हें लीथू गांव में 13 शव मिले। सुरक्षाबलों के मुताबिक को शवों के पास कोई हथियार नहीं मिला। मामले से अवगत एक अधिकारी ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक लीथु क्षेत्र के नहीं बल्कि किसी अन्य स्थान से आए मालूम पड़ते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur