नई दिल्ली,02 दिसंबर 2023 (ए)। उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की। संजय को अक्टूबर 2023 में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से ही वे तिहाड़ जेल में हैं।
24 नवंबर संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी थी। कोर्ट ने चार दिसंबर तक की हिरासत बढ़ा दी थी। इससे पहले संजय सिंह को कोर्ट ने 10 नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। संजय सिंह ने जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में याचिका दायर की थी, लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है।
ईडी का मनी लॉन्डि्रंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एफ आईआर से संबंधित है। सीबीआई और ईडी के अनुसार, अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। यह आरोप लगाया गया है कि संजय सिंह ने नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने मौद्रिक कारणों से कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया। गिरफ्तारी के बाद निचली अदालत ने सिंह को ईडी की हिरासत में भेज दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur