अपहरण की घटना
सीसीटीवी में कैद
बरेली,27 नवम्बर 2023 (ए)। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डेढ़ महीने पहले हिंदू युवक से शादी करने वाली खुशबू बानो नाम की महिला का उसके ही परिवार वालों ने अपहरण कर लिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में खुशबू के पति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर खुशबू के परिवार की तलाश कर रही है।
खुशबू के पति विशाल ने शिकायत में कहा है कि डेढ़ महीने पहले भदोही की रहने वाली खुशबू ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया था। हमारी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई। अगस्त मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधर ने अनुष्ठान कराया। खुशबू से मेरी दोस्ती फेसबुक पर हुई। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। अक्टूबर में मैं खुशबू से मिलने बरेली गया। उन्होंने अगस्त मुनि आश्रम में जाकर पंडित केके शंखधर के सामने धर्म परिवर्तन किया।इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सनातन धर्म स्वीकार करने के बाद खुशबू ने अपना नाम बदलकर खुशबू सक्सेना रख लिया। उस वक्त खुशबू ने कहा था कि मैं पूरी जिंदगी हिंदू रहूंगी। मुझे बचपन से ही हिंदू धर्म में रुचि थी। लेकिन कुछ लोगों की वजह से मैं धर्म परिवर्तन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म अपनाकर मुझे 3 तलाक और हलाला जैसी क्रूर प्रथाओं से छुटकारा मिल गया है।
इस बीच खुशबू के अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो में खुशबू के घरवाले जबरदस्ती घर में घुसते हैं और उसे ऑटो में बैठाकर ले जाते हैं। विशाल ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी। घटना के वक्त खुशबू का पति काम पर गया हुआ था। खुशबू की सास भी घर में नहीं थी। घर में खुशबू और उसकी बीमार भाभी ही थीं। उसी समय विशाल के ससुराल वालों ने खुशबू का अपहरण कर लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur