Breaking News

बिलासपुर@कांग्रेस ने किसानों को बनाया कर्जदारः अरुण साव

Share


बिलासपुर,24 नवम्बर 2023 (ए)।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, किसानों को कांग्रेस पार्टी ने कर्जदार बनाया है। कांग्रेस ने किसानों का शोषण किया, धोखा दिया. एक हाथ से देकर दो हाथ से लूटने का काम कांग्रेस ने किया। किसान इस बार बीजेपी के साथ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, भाजपा में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा में जहां भी शिकायत आएगी कड़ी कार्रवाई होगी.साव ने कहा, सभी 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और पदाधिकारियों से बात हो रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश की महिलाओं और किसानों का भाजपा को साथ मिला. कांग्रेस ने केवल किसानों को कर्ज में डुबाने का काम किया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply