बलरामपुर,19 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलीडूमर के केरवापारा में पंडो जनजाति की महिला की बीते दिनों संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी। मामले में पति ने आवेदन देकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दरअसल, जिस महिला राजपति पंडो की मौत संदिग्ध परीस्थिति में हुई थी, उसका पति रामपति पंडो चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता है। महिला की बेटी का भी विवाह हो चुका है, जो अपने पति के साथ रहती है. मृत महिला अपने घर में अकेले रहती थी, जिसकी 12 नवंबर को फांसी पर लटकी हुई लाश घर में ही मिली थी. घटना की जानकारी पड़ोसियों को तब लगी जब उसके घर में ताला लगा पाया। शाम को ताला खोलने के बाद लोग अंदर महिला की फंदे पर लटकती लाश को देखकर आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि एक दिन पूर्व ही मृतक महिला ने पड़ोस की एक महिला को अपने घर में बुलाकर साथ में ही खाना-पीना खाया था. खाने पीने में बगल का ही एक पड़ोसी लड़का भी शामिल था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur