Breaking News

पन्ना@लवर को चर्म रोग होने पर प्रेमिका ने बनाई दूरी तो प्रेमी ने कर दी हत्या

Share


पन्ना,20 सितम्बर 2023 (ए)।
पन्ना जिले में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी. आरोप है कि प्रेमी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. मगर, प्रेमी को चर्म रोग होने के कारण प्रेमिका ने उससे दूरी बना ली थी. साथ ही उसने शादी से इनकार कर दिया था. गुस्साए युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी. उसका चेहरा भी पत्थर से कुचल दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, सपना (बदला हुआ नाम) ने एक महीने पहले 12 अगस्त को जिले के शाहनागर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक ला शाहपुर के कला मड़ैयन में संविदा शिक्षक की नौकरी ज्वाइन की थी. 13 सितंबर को वह स्कूल के लिए निकली थी. शाम होने तक घर नहीं पहुंची. इस पर परिजनों ने सपना की तलाश शुरू की. परिवार के लोग स्कूल भी पहुंचे और इलाके में पूछताछ भी की. तब खुलासा हुआ कि सपना 13 सितंबर को स्कूल पहुंची ही नहीं. खबराए परिजनों ने थाने में सपना की गुमशुदगी दर्ज कराई.
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सपना की तलाश शुरू की थी. तीन दिन बाद पुलिस को जानकारी मिली की पन्ना-कटनी रोड पर निर्माणाधीन टोलप्लाजा के पास रितुआ के जंगल में लड़की की लाश पड़ी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की कब्जे में लिया, जिसकी पहचान सपना के रूप हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, बेटी की मौत की खबर पाकर परिवार में मातम छा गया.


Share

Check Also

जयपुर@जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे,माला पहनाकर हुआ स्वागत

Share जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत …

Leave a Reply