Breaking News

जम्मू-कश्मीर@मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान

Share


जम्मू-कश्मीर,19 सितम्बर, 2023 (ए)
। अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है. सुरक्षाबलों ने तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया है. कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाडç¸यों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया है. सुरक्षा बलों ने उजैर खान के साथ एक आतंकी का शव बरामद किया है. जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने बताया, “लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है. उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. उजैर के साथ एक और आतंकवादी का शव भी बरामद हुआ है. अनंतनाग के कोकरनाग में चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply