छात्राओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का है आरोप
रामानुजगंज 26 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय अटल नगर नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार उनके पत्र क्रमांक क्रमांक 961/366 / आउशि / शि.प्र. / 2021 शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज जिला बलरामपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आर.बी.सोनवानी, सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच उपरांत जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित निष्कर्ष एवं अभिमत के परीक्षण में महाविद्यालय में छात्राओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने पदीय गरिमा एवं आचरण संहिता के विपरीत आचरण करने महाविद्यालय के संचालन में स्थापित नियमों का पालन न करते हुए स्वेच्छाचारिता बरतने स्वयं के आरक्षित वर्ग के होने की स्थिति के आधार पर कार्यवाही का भय दिखाकर विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों को प्रताडç¸त करने की शिकायतें प्रमाणित पाई गई । डॉ. आर.बी. सोनवानी का उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। डॉ.आर.बी.सोनवानी द्वारा किये गये उक्त कृत्य के लिए छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-14 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाना अपेक्षित है। शासकीय कर्त्तव्य के प्रति उपर्युक्त लापरवाही के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत डॉ. आर.बी.सोनवानी, प्रभारी प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र, शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज जिला बलरामपुर को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन काल में डॉ. आर.बी. सोनवानी का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा, बिलासपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें मूल नियम-53 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।डॉ.आर.बी. सोनवानी के निलंबन उपरांत शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामानुजगंज जिला बलरामपुर का प्रभार तात्कालिक आधार पर प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, जिला बलरामपुर को दिया जाता है। आयुक्तालय उच्च शिक्षा निदेशालय, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)
नियम 53 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा
महाविद्यालय,रामानुजगंज जिला बलरामपुर का प्रभार तात्कालिक आधार पर प्राचार्य,शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर जिला बलरामपुर को दिया जाता है।
डॉ.आर.बी.सोनवानी के निलंबन उपरांत शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur