9वीं मंजिल पर धधक रहीं ऊंची लपटें;
मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाडि़यां
नई दिल्ली ,15 जुलाई 2023 (ए)। दिल्ली के कनॉट प्लेस की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाडि़या मौके पर पहुंच गई हैं। आग बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर लगी है। दमकल कर्मचारी आग को बुझाने का काम कर रहे हैं।दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस स्थित डीसीएम बिल्डिंग में शनिवार को शाम साढ़े छह आग लगने की सूचना मिली। बाराखंभा रोड स्थित डीसीएम भवन की 9वीं मंजिल पर आग लगी है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। साथ ही इमारत में किस तरह के ऑफिस हैं, इसकी जानकारी की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur