Breaking News

बिलासपुर,@किसान को जान से मारने की धमकी देने वाला नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


बिलासपुर,26जून 2023(ए)।
किसानों की जमीन कब्जाने की नियत से उन्हें उठा ले जाने की धमकी देने वाले युवक कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष शेरू असलम को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेरू के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शेरू असलम को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है।
दरअसल पूरा प्रकरण बिलासपुर का था जहां कुछ किसानों ने आरोप लगाया था की शेरू असलम नाम का दबंग नेता जो की बिलासपुर शहर का युवक कांग्रेस संगठन का प्रमुख भी है उनकी जमीन कब्जाने की नियत से उन्हें धमकी दे रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियों भी सामने आया था। पूरे मामले के बाद जहाँ कांग्रेस बैकफुट पर थी वही भाजपा ने मुखर होकर इसका विरोध किया था। बिलासपुर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कह दिया था कि उनकी सरकार आई तो बुलडोजर चलेगा। वही चौतरफा दबाव पड़ने के बाद आरोपी शेरू असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी, वही आज उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।
किसान को धमकाने वाले कांग्रेस नेता शेरू असलम को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों शहर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरू असलम का किसान को धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने जमकर तूल पकड़ा था। पीçड़त किसान उमेश साहू ने इसकी शिकायत कलेक्टर, एसपी से भी की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शौरभ कुमार ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले में 145, 506 के तहत अपराध दर्ज रविवार को किया गया था। आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शेरू असलम को गिरफ्तार किया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply