Breaking News

नई दिल्ली@रवि सिन्हा बने रॉ चीफ

Share


नई दिल्ली ,19 जून 2023 (ए)।
आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा के रूप में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया चीफ मिल गया है। रवि सिन्हा इसी माह की 30 तारीख को कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply