Breaking News

बेंगलुरू@कर्नाटक में असंतोष की आग के बीच मंत्रिमंडल विस्तार,24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Share

बेंगलुरू 27 मई,2023 (ए)। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने आज मंत्रिमंडल विस्तार किया। रा’यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इनमें नौ लोग पहली बार विधायक बने हैं, जबकि एक महिला विधायक भी शामिल हैं। इस प्रकार अब कर्नाटक कैबिनेट में अब ३4 मंत्री हो गए है. इनमें 10 ने 20 मई को ही शपथ ले ली थी, जिनमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खडग़े, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान शामिल हैं। कर्नाटक कांग्रेस के 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इन नेताओं में दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, संतोष एस लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉक्टर एमसी सुधाकर, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, रहीम खान, डी सुधाकर और बी नागेंद्र शामिल है।?
मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद ने कर्नाटक कांग्रेस में असंतोष को हवा दे दी है, जो 10 मई के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में वापस आई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, किसी ने भी इस संबंध में सामने आने और बयान जारी करने की हिम्मत नहीं की, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने पुष्टि की कि कैबिनेट बर्थ से चूकने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में असंतोष है। वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के करीबी बी.के. हरिप्रसाद एमएलसी और परिषद में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply