Breaking News

चंडीगढ़@आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम चन्नी से 7 घंटे हुई पूछताछ

Share


जानबूझ कर परेशान और बदनाम कर रही सरकार
चंडीगढ़ ,14 अप्रैल 2023 (ए)।
आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मोहाली स्थित विजिलेंस के ऑफिस में 7 घंटे तक पूछताछ हुई। कांग्रेस नेता ने 11 बजकर 10 मिनट पर मोहाली कार्यालय के ब्यूरो में प्रवेश किया। उन्होंने इससे पूर्व अपनी पेशी निर्धारित तारीख से पहले किए जाने को लेकर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार की निंदा की और दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर तरीके से जलील और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनके ऊपर नाजायज तौर पर केस बनाने की कोशिश की जा रही है। उनके पास जो भी कुछ था उन्होंने विजिलेंस के सामने पेश कर दिया है।
पूछताछ के बाद चन्नी ने कहा कि उन्हें पॉलिटिकली विक्टेमाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सब कुछ जानबूझ कर परेशान और बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मेरे ऊपर सैंकड़ों एकड़ जमीन और महंगी गाडि़यों के आरोप लगाए थे अब सरकार मुझे उस जमी पर खड़ा करके दिखाए कि वो मेरी है। सरकार के मुख्यमंत्री जो कहते थे कि उनके बेटे के पास महंगी गाडि़यां हैं वह दिखाए वह गाडि़यां कहां हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply