Breaking News

चंडीगढ़@सोनीपत में 15-20 हथियारबंद लोगों ने मस्जिद में की तोड़फोड़,तनाव का मौहाल

Share


चंडीगढ़ ,10 अप्रैल 2023 (ए)।
हरियाणा के सोनीपत में 15-20 हथियारबंद लोगों के एक समूह द्वारा एक मस्जिद में तोड़फोड़ करने और परिसर के अंदर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला करने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। घटना बीती रात सोनीपत जिले के संदल कलां गांव में हुई।
घटना के बाद हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हमलावर हाथों में डंडे लिए खुलेआम घूमते नजर आए। उकसावे की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply