Breaking News

बलरामपुर,@रात में कार सवारों के सामने सड़क पर अचानक आ गया बाघ

Share


बलरामपुर, 13 मार्च 2023 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जंगल व रिहायशी इलाकों में पिछले 15 दिनों से बाघ विचरण कर रहा है। शनिवार की रात कार में सवार होकर कुछ युवा ग्राम पिपरौल की सडक़ से जा रहे थे, इसी दौरान अचानक उनके वाहन के सामने अचानक बाघ आ गया। इस दौरान कार सवारों ने उसका वीडियो बनाया। हालांकि वीडियो में यह देखा जा सकता है कि युवकों को पहले से पता था कि इस क्षेत्र में बाघ विचरण कर रहा है। ऐसे में उन्होंने कार के भीतर पहले से ही कैमरा ऑन कर रखा था। युवकों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply