दिल्ली से बिहार तक 15 ठिकानों पर छापेमारी
पटना ,10 मार्च 2023 (ए)। ईडी का एक्शन एक बार फिर तेज हो गया है। इस वक्त दिल्ली से बिहार तक ईडी के छापे हो रहे हैं। ईडी की ये छापेमारी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के 15 ठिकानों पर हो रही है। इससे पहले भी अबू दोजाना के यहां छापेमारी हो चुकी है।
वहीं खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी लालू के रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी है। दिल्ली-एनसीआर में 15 ठिकानों पर ईडी सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी रेलवे में कथित जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले में हुई है। इस केस में लालू यादव, राबड़ी देवी समेत आरजेडी के नेता और अन्य कई आरोपी हैं।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने लैंड फॉर जॉब केस में मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ की थी। लालू यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। वे हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ होकर सिंगापुर से लौटे हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने लालू से करीब तीन घंटे तक सवाल पूछे। उससे एक दिन पहले सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। सीबीआई अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक राबड़ी से पूछताछ की।
अबू दोजाना सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं। वे लालू यादव के खास माने जाते हैं। छापेमारी को लेकर जांच एजेंसियों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। माना जा रहा है कि सीबीआई को दोजाना के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में कुछ सबूत मिले हैं, उसी के आधार पर छापेमारी और पूछताछ की जा रही है।
Check Also
नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद
Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur