Breaking News

बलरामपुर@प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च

Share


बलरामपुर ,01मार्च 2023 (घटती-घटना)। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरने की तिथि 27 फरवरी 2023 से 29 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है तथा 30 मार्च से 03 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार किया जा सकता है। प्रवेश हेतु प्राख्यन परीक्षा रविवार 30 अप्रैल 2023 को होगी। उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट ूूूण्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद तथा जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय बलरामपुर एवं परियोजना प्रशासक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply