Breaking News

रामानुजगंज @ छठ व्रती महिलाओं ने रमन अग्रवाल क े हाथों में सुपला थमा दिया आशीर्वाद

Share


-पृथ्वीलाल के शरी-
रामानुजगंज 11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना) ।लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया। अहले सुबह श्रद्धालुओं ने 6ः23 बजे भगवान भास्कर दर्शन दिए। सूर्य उदय होने के साथ ही विभिन्न घाटों पर अ‌र्घ्य देने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे पूर्व व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने पानी में घंटों खड़े रहकर भगवान भास्कर की अराधना की। सर्वाधिक भीड़
रामानुजगंज के राम मंदिर घाट कन्हर नदी में देखने को मिली जहां श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में
अ‌र्घ्य अर्पित कर मंगल कामना की। अ‌र्घ्य अर्पित करने के उपरांत स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा के समीप आकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर,पुरूषों को तिलक लगाकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल को व्रती महिलाओं ने श्रद्धा भाव से उनके हाथ में शुपला देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रमन अग्रवाल ने छठ वृति महिलाओं को कहा कि आप लोग अपना स्नेह और प्यार इसी तरह मुझ पर सदा बनाए रखिएगा और उनके पैर छूकर प्रणाम किया तत्पश्चात महिलाओं ने उन्हें प्रसाद देकर एक बार पुनः आशीर्वाद दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ राम मंदिर के सामने 10 फीट ऊंची सड़क बनी मुसीबत,हादसे की आशंका

Share एनएच-343 निर्माण पर ग्रामीणों का आक्रोश,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…आनंद यादवबलरामपुर,27 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय …

Leave a Reply