-पृथ्वीलाल के शरी-
रामानुजगंज 11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना) । प्रतिदिन शाम के समय लगने वाले जाम से लोग परेशान हो चुके हैं। शाम के समय चार बजे से लेकर आठ बजे तक जाम लगा रहता है। इससे चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जबकि लरंगसाय चौक एवं चांदनी चौक से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। शाम के समय यहां जबरदस्त जाम लग जाता है। रोज लगने वाले जाम से केवल वाहन चालक बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदार ने कहा कि चौक पर लगने वाले जाम से हमें भी परेशानी होती है। शाम को लगने वाला जाम अब रूटीन बन गया है। हर रोज वाहनों के जाम में फंसने से लोग बेहद परेशान होते हैं और आए दिन झगड़े होते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि वहीं लरंगसाय चौक पर यातायात विभाग का कार्यालय मौजूद है और वहां विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहते हैं लेकिन उनको उक्त लगने वाले प्रतिदिन जाम से कोई सरोकार नहीं है जबकि लरंगसाय चौक पर अनियंत्रित वाहनों के कारण कई हादसा हो चुका है इसके बाद भी यातायात विभाग जाम के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं जो पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur