Breaking News

नई दिल्ली @ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार होंगे नए नौसेना प्रमुख

Share


नई दिल्ली 10 नवम्बर 2021 (ए)। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार नए नौसेना प्रमुख बनाए गए हैं। हरि कुमार वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं और 30 नवंबर को अपना नया कार्यालय संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल नौसेना की कमान एडमिरल कर्मबीर सिंह के हाथों में हैं। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों शील वर्धन सिंह और अतुल कारवाल को मंगलवार को क्रमश: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया। सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सिंह को सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है और वह अपनी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2023, तक इस पद पर बने रहेंगे। आदेश के अनुसार, गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कारवाल को एनडीआरएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है और इसके लिए बल के प्रमुख के पद को अस्थाई रूप से दो साल के लिए बढ़ाकर डीजी (महानिदेशक) किया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट,19 वांछित आतंकियों के पोस्टर से मचा हड़कंप

Share नई दिल्ली,11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले संभावित आतंकी खतरों …

Leave a Reply