Breaking News

बलरामपुर@कलेक्ट्रेट में लिपिकों का प्रदर्शन मुख्यमंत्री से वादा निभाने की अपील

Share


बलरामपुर ,17 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। आज जिला मुख्यालय में प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में लिपिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में लिपिकों के सम्मेलन के दौरान मंच से यह घोषणा किया था कि उनके वेतनमान में सुधार किया जाएगा। परंतु 4 वर्ष व्यतीत होने के बावजूद उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो सका है, जिससे प्रदेशभर के लिपिकों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लिपिकों ने 15 फरवरी को राजधानी में रैली कर सकती प्रदर्शन भी किया था। आज घोषणा दिवस की चतुर्थ वर्षगांठ पर लिपिकों ने गुलाब का फूल भेंट करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है, एवं वादा निभाने की गुजारिश की है।
जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 4 वर्ष तक मांगों को अकारण ही लंबित रखा गया है। यदि हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो प्रदेश भर के लिपिक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे.


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी! चार साल तक भरोसे में रखकर टालते रहे, अब तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

Share भूमि विक्रय अनुबंध के बाद नकद व ऑनलाइन ली रकम, न रजिस्ट्री की और …

Leave a Reply