Breaking News

कुसमी@आप पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया पार्टी के कामकाज से प्रभावित होकर एक नही बल्कि कई लोग आप पार्टी से जुड़े

Share

कुसमी,13 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। आम आदमी पार्टी के लोगो के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया गया कि दिनाँक 12 फरवरी 2023 को आम आदमी पार्टी के कुसमी लॉक अध्यक्ष रूबेन्द्र लकड़ा के द्वारा विधानसभा सामरी के कुसमी लॉक में ग्राम रातासिली में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें रातासिली ग्राम के निवासी एवं रिटायर शिक्षक राजेन्द्र बेक अपने साथ लगभग चालीस लोगों के साथ आम आदमी पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया और आम आदमी पार्टी की संगठन को मजबूत बनाने की बात कही है, इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री शकील अंसारी ने कहा कि संगठन के कायकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं इसलिए आम आदमी पार्टी में अधिक से अधिक कार्यकता जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में प्रिया टोप्पो, इरशाद आलम, फिलमोंन तिर्की, अरमान मलिक, फिलोमीना टोप्पो, किशोर तिर्की, मोहम्मद ख़ालिद,पंखरा सीयूस, श्याम लाल, सुरेश खलखो, पारो, मुक्ति क्लारा सुरेश व अन्य लोग शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply