Breaking News

सुल्तानपुर @मौलाना को मिली जान से मारने की धमकी,विदेश से आया फोन

Share


सुल्तानपुर ,01 फ रवरी 2023 (ए)। एक मौलाना को विदेश से किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दिया है। जिससे डरे हुये मौलाना ने पुलिस की शरण लिया है। पीडि़त मौलाना ने पुलिस में शिकायत जान बचाने की गुहार लगाई है। मामला बल्दीराय थानाक्षेत्र के नटौली गांव का है। नटौली गांव निवासी मोहम्मद दिलशाद पुत्र अब्दुल रऊफ को मंगलवार को विदेश से अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसने जान से मारने की धमकी देते हुये कहा पहले आपको सबको सब कुछ दिखाया जायेगा तब कुछ किया जायेगा। कुल मिलाकर ये जान लो आपकी उल्टी गिनती चालू हो गई है। पुलिस में जाओ कोर्ट जाओ कचेहरी जाओ कोई मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। मैं 15 दिन से एक-एक मूवमेंट पर नजर रख रहा। तुम्हारे साथ दो-तीन लोग और जायेंगे। जब तुम्हारे बीवी बच्चे रोएंगे तब पता चलेगा हमारे साथ हुआ है बहुत बुरा उसके जिम्मेदार तुम हो। धमकी देने वाले ने ये भी कहा कि जितनी दुआ तावीज करना हो कर लो अपनी जिंदगी के लिये। इससे डर कर मौलाना ने पुलिस में तहरीर दिया।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply