नई दिल्ली, १6 सितम्बर 2022। दिल्ली की शराब नीति मे गड़बड़ी को लेकर ईडी की कार्रवाई जारी है। राजधानी दिल्ली और तेलगाना सहित देशभर मे 40 जगहो पर ईडी की अभी छापामार कार्रवाई चल रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की केजरीवाल सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी, जिस पर भाजपा के सवाल उठाए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने आनन-फानन ने नीति को लागू होने से पहले ही वापस लेते हुए पुराने नीति को बहाल रखा था।
इस बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति 2021-22 मे नियमो के कथित उल्लघन और प्रक्रियागत खामियो को लेकर सीबीआई जाच कराए जाने की सिफारिश कर दी। उन्होने यह सिफारिश मुख्य सचिव की ओर से सौपी गई उस रिपोर्ट के आधार पर की थी, जिसमे इन सभी खामियो के बारे मे बताया गया था। उपराज्यपाल से हरी झडी मिलते ही सीबीआई ने उपमुख्यमत्री मनीष सिसोदिया के घर के अलावा अन्य ठिकानो पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी । सीबीआई के बाद अब ईडी की छापेमारी शुरू हो गई है ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur