Breaking News

नई दिल्ली@गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यूपी और हरियाणा मे डूबने से 15 लोगो की मौत

Share


नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही देश भर मे भक्तिमय माहौल मे आनद चतुर्दशी तक गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दस दिनो तक चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। कल ही मुर्तियो का विसर्जन भी किया गया। इस दौरान डूबने की कई घटनाए सामने आई है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की अलग-अलग घटनाओ मे गणेश विसर्जन के दौरान कल 15 लोगो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हरियाणा के महेद्रगढ़ और सोनीपत जिलो मे शुक्रवार शाम भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान छह लोगो की डूबने से मौत हो गई।
महेद्रगढ़ मे चार युवक नहर मे डूब गये जबकि दो सोनीपत मे यमुना नदी मे डूब गये। आपको बता दे कि महेद्रगढ़ मे करीब सात फुट की मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रही टोली जब नहर मे पानी की धारा मे बह गई तो नौ युवक बह गए। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। इस घटना मे चार की मौत हो गई, अन्य को बचा लिया गया।
मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा है कि महेद्रगढ़ और सोनीपत जिलो मे गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से कई लोगो की असमय मौत की खबर दिल दहला देने वाली है. खट्टर ने कहा, “हम सभी इस कठिन समय मे मृतको के परिवारो के साथ खड़े है। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगो को डूबने से बचाया है। मै उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू।
उत्तर प्रदेश मे 9 लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलो मे गणेश विसर्जन के दौरान नौ लोगो के मौत की खबर सामने आ रही है। उन्नाव मे तीन, सत कबीर नगर मे चार, ललितपुर मे दो युवको की मौत हो गई।
सत कबीरनगर मे नदी मे डूबने से 4 बच्चो की मौत
दूसरी घटना सत कबीरनगर की है। आमी नदी मे डूबने से 4 बच्चो की मौत की बात सामने आ रही है। ये बच्चे पूजा सामग्री विर्सजन करने नदी किनारे गए थे। वे सभी अचानक गहरे पानी मे चले गए और डूब गए। बाद मे गोताखोरो की मदद से चारो बच्चो के शव को बाहर निकाला गया।
दो युवको की तालाब मे डूबकर मौत
उत्तर प्रदेश के ही ललितपुर मे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवको की तालाब मे डूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक को बचाते हुए तालाब मे कूदे मुस्लिम युवक की भी मौत हो गई।
उन्नाव मे तीन बच्चो की गई जान
उन्नाव की बात करे तो यहा दो बच्चो की डूबने से तुरत मौत हो गई। तीसरे बच्चे को इलाज के दौरान अस्पताल मे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे भगवान गणेश की मूर्तियो को गगा नदी मे विसर्जित करने गए थे। इस दौरान पाच बच्चे गगा नदी मे डूबने लगे। वे सभी अचानक गहरे पानी मे चले गए थे। मौके पर मौजूद लोगो ने बच्चो का रेस्क्यू किया। हालाकि, तब तक दौ की मौत हो गई थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply