Breaking News

कन्याकुमारी@भारत को एक साथ लाने के लिए यह यात्रा जरूरी : राहुल

Share


काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन
कन्याकुमारी, 09 सितम्बर 2022।
काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार को यात्रा नागरकोइल मे स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई। पदयात्रा सुबह 10 बजे पुलियूरकुरिची मे मुट्टीदीचन परई चर्च पहुचेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे मीडिया कर्मियो से भेट होगी। काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी। ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू कश्मीर तक 3,570 किमी की होगी। राहुल गाधी ने 7 सितबर को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर यात्रा की शुरुआत की थी।
कन्याकुमारी से काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यो और 2 केद्र शासित प्रदेशो तक जाएगी। काग्रेस की ओऱ से शुक्रवार को कहा गया है कि राहुल गाधी के नेतृत्व मे भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन का आगाज़ हो चुका है। भारत यात्री, प्रदेश यात्री, अतिथि यात्री और देश की जनता कधे से कधा मिलाकर इस यात्रा मे चल रहे है। यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह करीब सवा सात बजे नागरकोइल मे स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से हुई। इस दौरान राहुल गाधी उनके साथ काग्रेस समर्थक और अन्य मौजूद रहे।
काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी ने पार्टी के कई नेताओ के साथ बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत कर पहले दिन करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की। इस मौके पर पार्टी ने कहा कि यात्रा के बाद वह नए अवतार मे सामने आएगी तथा उसे मित्र एव विरोधी दल हल्के मे नही ले सकेगे। राहुल गाधी 118 अन्य ‘भारत यात्रियो’ तथा कई नेताओ के साथ 3570 किलोमीट की यात्रा पर निकले तो रास्ते मे बड़ी सख्या मे लोग सड़क के किनारे खड़े थे और उन्होने राष्ट्रीय ध्वज और ढोल-नगाड़ो के साथ राहुल का स्वागत किया। तेज कदमो से पदयात्रा कर रहे राहुल कई स्थानो पर लोगो से मिले और बातचीत की। यात्रा के पहले दिन राहुल और अन्य यात्रियो ने करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की।
शाम के समय राहुल गाधी के साथ हजारो की सख्या मे लोग पैदल चले
काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, पहले दिन 20 किमी चले राहुल गाधी।
सहयोगी के साथी के रूप मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री भूपेश बघेल कदम से कदम मिलाकर चले।
रास्ते मे प्यार बाटते चलो की तर्ज मे बच्चो को गले लगाकर स्नेह बाटा और ग्रामीण अचलो से यह यात्रा गुजरी।
बच्चो और युवाओ का जोश देखते ही बन रहा है। राहुल गाधी के प्रति लोगो का आकर्षण दक्षिण भारत मे चरम पर है। यात्रा के शुरुआती दौर मे ही यह आकर्षण व प्यार उमड़ता दिख रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply