Breaking News

रामानुजगंज@80 वर्षीय सुशीला पांडेय का निधन

Share

रामानुजगंज 30 जुलाई 2022(घटती घटना)। स्थानीय मां महामाया मंदिर के पुजारी स्व.केदारनाथ पांडेय की 80 वर्षीय पत्नी सुशीला पांडेय का आज सुबह लगभग 6ः00 बजे उनका निधन हो गया। मां महामाया मंदिर के मौजूदा पुजारी उनके पुत्र पंडित नंदलाल पांडेय हैं। उनके माता सुशीला पांडेय का घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर शोक संवेदना प्रगट करने वालों का व्हाट्सएप ग्रुप में ताता लगा रहा। आज उनका अंतिम संस्कार शिव मंदिर घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया उनको मुखाग्नि उनके पुत्र नंदलाल पांडेय ने दिया। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर गुरुद्वारा में मत्था टेका

Share प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदासअम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश के पर्यटन एवं …

Leave a Reply