रामानुजगंज ०9 जुलाई 2022 (घटती घटना)। लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गर्ल्स महाविद्यालय के बाथरूम का दरवाजा तोड़े जाने के संबंध में लिखित शिकायत रामानुजगंज थाना प्रभारी को की गई है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ठेकेदार को बदनाम करने की नियत से गर्ल्स महाविद्यालय के बाथरूम का एलुमिनियम युक्त दरवाजे को क्षतिग्रस्त करते हुए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए गए अच्छे कार्य को गलत साबित करने का प्रयास किया गया है।मुंशी हामिद अंसारी ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए आवेदन के प्रतिलिपी कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग सभांग रामानुजगंज के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur