नई दिल्ली 20 जून 2022। ऐलेक्स कैरी ने पारी के दौरान स्क्वायर लेग की दिशा में एक शॉट खेला था, उस दौरान गेंद अपनी ओर आता देख धर्मसेना ने कैच के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए, मगर कुछ ही सेकंड में उन्हें अहसास हो गया कि यह गलत है। श्रीलंका ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पटखनी देकर 5 मैच की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। रविवार रात कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक हास्यपद घटना देखने को मिली। अंपायर कुमार धर्मसेना ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी के दौरान अंपायरिंग छोड़ ‘फील्डिंग’ करने लगे। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर बल्लेबाज ऐलेक्स कैरी ने पारी के दौरान स्क्वायर लेग की दिशा में एक शॉट खेला था, गेंद को हवा में अपनी ओर आता देख धर्मसेना ने कैच के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए, मगर कुछ ही सेकंड में उन्हें अहसास हो गया कि यह गलत है। गेंद को अपनी ओर आता देख अंपायर ने अपने पैर पीछे खींच लिए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस धर्मसेना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी ट्वीट कर खूब मजे लिए हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट करते हुए लिखा “कैच! अंपायर कुमार धर्मसेना को लगता है कि वह एक्शन में आना चाहते हैं… शुक्र है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया।”
बात मुकाबले की करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान एरॉन फिंच और ट्रेविस हेड के अर्धशतकों की मदद से मेजबान टीम के सामने 292 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को लंका ने 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। निसानका ने इस रन चेज में अहम भूमिका निभाते हुए 137 रनों की शतकीय पारी खेली। उनको इस शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur