जबरदस्ती पिलाई सिगरेट और बियर
लखनऊ, 07 मई 2022। एक छात्रा ने प्रोफेसर पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. छात्रा ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर राष्ट्रपति और प्रधानम΄त्री तक की है. साथ ही उनसे न्याय की गुहार लगाई है. छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने उसे सिगरेट और बियर पीने के लिए मजबूर किया.
लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की छात्रा ने पीडि़त छात्रा का आरोप है कि बीती 19 अप्रैल को उसकी तबीयत खराब हुई. वह अपने घर जाना चाहती थी. लिहाजा छात्रावास छोडऩे के लिए अवकाश प्रार्थना पत्र लेकर वह प्रोफेसर के पास हस्ताक्षर कराने गई. प्रोफेसर ने स्वय΄ छात्रावास आने की बात कही और वह जब छात्रावास आए तो वह डल्यूआरवी हो΄डा कार मे΄ हस्ताक्षर कराने के लिए बैठ गई, लेकिन हस्ताक्षर की जगह प्रोफेसर ने उसे अपने साथ ले जाने लगे.
छात्रा ने आरोप लगाया है कि चलती कार मे΄ ही सिगरेट और बियर पीने के लिए विवश किया. इसका उसने विरोध किया. प्रोफेसर ने उसके साथ अश्लील हरकत की. छात्रा ने विरोध किया, लेकिन वह नही΄ माने और तरह तरह के प्रलोभन देने लगे. साथ ही छात्रावास छोड़ते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी को बताया तो जीवन बर्बाद कर दू΄गा. इसके बारे मे΄ उसने आपने माता-पिता को बताया. फिर विवि पहु΄चकर उसने विधि विभाग मे΄ घटना की जानकारी दी.
बीबीएयू प्रवक्ता गोपाल सि΄ह ने का कहना है कि घटना की जानकारी होने के बाद कुलपति प्रो. स΄जय सि΄ह के निर्देश पर विशाखा गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गाइड लाइन का पालन करते हुए विवि की आ΄तरिक शिकायत समिति को पूरा मामला सौ΄प दिया गया है. जा΄च समिति की रिर्पोट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अभी रिपोर्ट का इ΄तजार है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur