बलरामपुर 01 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर 01 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर आज सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव ने श्रमिकों के सम्मान्न में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक भोजन बोरे-बासी खाया। बोरे बासी खाने की परम्परा बहुत पुराना है। बोरे-बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मीं के दिनों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़ की प्राचीन भोजन शैली हमारी संस्कृति की पहचान है। जिसे पुन: स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रमिक दिवस को बोरे-बासी दिवस के तौर पर आयोजित करने का आव्हान किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur