Breaking News

अम्बिकापुर@खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम,फुटबॉल खिलाडि़यों ने बांधा समां

Share


खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता,अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं : मंत्री राजेश अग्रवाल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन,उत्साह एवं सामूहिक खेल भावना से मैदान में रोमांच भर दिया। मंत्री श्री अग्रवाल ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना भी विकसित करते हैं। खेल के मैदान में अर्जित अनुभव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि फुटबॉल जैसे सामूहिक खेल आपसी सहयोग,समन्वय,एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को आत्मसात करने का अवसर मिलता है। युवाओं को अपनी मेहनत,लगन और समर्पण के बल पर खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरगुजा अंचल में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडि़यों ने शानदार खेल कौशल,आपसी तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाडि़यों के जोश, उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल मैदान का वातावरण रोमांचक बना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही आपसी सहयोग, अनुशासन,एकता और सद्भाव का संदेश दिया। मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी खिलाडि़यों,आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Share

Check Also

उदयपुर@कुसुवामुड़ा-सुखरी भंडार में कबरा हाथी के दल का डेरा, कई गांवों में अलर्ट

Share बस्ती के करीब पहुंचे कबरा समेत दो हाथियों को वन अमले ने आधी रात …

Leave a Reply