Breaking News

उदयपुर@कुसुवामुड़ा-सुखरी भंडार में कबरा हाथी के दल का डेरा, कई गांवों में अलर्ट

Share


बस्ती के करीब पहुंचे कबरा समेत दो हाथियों को वन अमले ने आधी रात को खदेड़ा

-संवाददाता-
उदयपुर,26 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में कबरा हाथी और उसके दल की हलचल लगातार बनी हुई है। बुधवार रात सुखरी भंडार गौठान के पास 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इसी दौरान कबरा हाथी समेत दो हाथी मुख्य दल से अलग होकर गन्ने की बाड़ी से निकलकर बस्ती की ओर बढऩे लगे। हाथियों के आबादी क्षेत्र के करीब पहुंचने से वन विभाग का अमला अलर्ट हो गया। वनकर्मियों को दोनों हाथियों को बस्ती से दूर खदेडऩे में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधी रात के बाद उन्हें आबादी क्षेत्र से दूर करने में सफलता मिली। वन विभाग के अनुसार वर्तमान में कबरा हाथी सहित कुल 18 हाथी कुसुवामुड़ा और बिच्छलघाटी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। इनमें 17 हाथियों का दल और कबरा हाथी शामिल है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
इन गांवों में आवाजाही की आशंका : हाथियों की संभावित आवाजाही को देखते हुए सत्तीमुड़ा,सायर,पंडो कॉलोनी,सानी बर्रा,सुखरी भंडार, बिच्छलघाटी,लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के पीछे नहीं जाने, उनके करीब जाकर फोटो-वीडियो नहीं बनाने और उन्हें घेरने या भगाने की कोशिश नहीं करने की अपील की है। रात में खेतों और जंगल की ओर जाने से बचने तथा हाथियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को देने कहा गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम,फुटबॉल खिलाडि़यों ने बांधा समां

Share खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता,अनुशासन और भाईचारे की भावना को …

Leave a Reply