Breaking News

बिलासपुर@पत्नी का गैर मर्द से संपर्क रखना मानसिक कू्ररता..

Share


हाईकोर्ट बोला…शारीरिक संबंध का सबूत जरूरी नहीं बातचीत करना,घर बुलाना भी आधार…तलाक मंजूर

बिलासपुर,26 नवम्बर 2026। पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क बनाए रखना। उससे मिलना वैवाहिक जीवन में मानसिक क्रूरता के समान है। इसके लिए हर मामले में शारीरिक संबंधों का प्रत्यक्ष प्रमाण होना जरूरी नहीं है। पत्नी के दूसरे पुरुष से लगातार फोन पर बातचीत करने,पति की गैरमौजूदगी में उसे घर बुलाने, उसके साथ बाहर जाने जैसी गतिविधियां भी अहम है। जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के बीच तलाक के मामले में यह टिप्पणी की। दरअसल,शादी के 32 साल बाद पति ने पत्नी पर दूसरे पुरुष से संबंध होने का आरोप लगाते हुए तलाक मांगा था। फैमिली कोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए पति की तलाक की अपील मंजूर कर ली। दरअसल, मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी दंपती का है। दोनों की शादी साल 1994 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पति का आरोप था कि पत्नी का दूसरे पुरुष से संबंध है। मना करने के बावजूद वह उससे बातचीत करती रही,जिससे उसकी मैरिड लाइफ प्रभावित हुई। इसी आधार पर पति ने तलाक की मांग की थी।
फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी खारिज की : पति ने मानसिक प्रताड़ना और दूसरे पुरुष से संबंध होने का आरोप लगाते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी।
कोर्ट बोला- परिस्थितिजन्य सबूत भी अहम
हाईकोर्ट ने कहा कि,शादी के बाद संबंधों के मामलों में प्रत्यक्ष सबूत जुटाना हमेशा संभव नहीं होता। हर मामले में फोन रिकॉर्डिंग, वीडियो या दूसरे प्रत्यक्ष प्रमाण की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे मामलों में परिस्थितिजन्य सबूत और गवाहों के बयानों का एक साथ मूल्यांकन करना जरूरी है। कोर्ट के मुताबिक, शारीरिक संबंध साबित नहीं होने के बावजूद दूसरे पुरुष से लगातार बातचीत करना,पति की गैरमौजूदगी में उसे घर बुलाना और उसके साथ बाहर जाना जैसी गतिविधियां मानसिक क्रूरता के आकलन में अहम हो सकती हैं। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने पति की तलाक की अपील स्वीकार कर ली।
बेटी बोली- समझाने के बाद भी मां ने बातचीत नहीं रोकी…
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बेटी ने बताया कि,उसकी मां एक व्यक्ति से लगातार फोन पर बात करती थी। परिवार के लोगों ने उसे समझाया, लेकिन उसने बातचीत बंद नहीं की।
बेटा बोला- दूसरे व्यक्ति के साथ बाहर जाती थी मां
बेटे ने भी गवाही दी है कि पिता की गैरमौजूदगी में वह व्यक्ति घर आता था। बच्चों के पिता को इसकी जानकारी देने पर मां उन्हें डांटती थी। बेटे के मुताबिक,एक बार मां घर छोड़कर उस व्यक्ति के घर भी चली गई थी।
पति ने बाइक पर दोनों को साथ देखा
पति ने कोर्ट को बताया कि, 22 अगस्त 2017 को पत्नी के माता-पिता की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा था। बाद में उसने पत्नी को उसी व्यक्ति के साथ बाइक पर देखा। समझाने पर पत्नी ने दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ समय बाद फिर संपर्क शुरू हो गया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर (कोरिया)@धान खरीदी में किसानों को नहीं पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ,चट्टा लगाने की जरूरत भी नहीं

Share जिला पंचायत की सामान्य सभा में अध्यक्ष मोहित पैकरा ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट …

Leave a Reply