Breaking News

बैकुंठपुर (कोरिया)@धान खरीदी में किसानों को नहीं पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ,चट्टा लगाने की जरूरत भी नहीं

Share


जिला पंचायत की सामान्य सभा में अध्यक्ष मोहित पैकरा ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश…


-संवाददाता-
बैकुंठपुर (कोरिया),26 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत कोरिया की नवंबर माह की सामान्य सभा में इस बार धान खरीदी का मुद्दा प्रमुखता से उठा, बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसी भी किसान को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए,किसानों की शिकायतों का निराकरण करना और उन्हें सुगम एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। अध्यक्ष पैकरा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी परिस्थिति में चट्टा लगाने के लिए मजबूर न किया जाए, किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित हो, उन्होंने हम्माली के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए, हम्माली का कार्य हम्मालों से ही कराया जाए तथा किसानों से हम्माली के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि न ली जाए,शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को धान खरीदी योजना का पूरा लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए, बैठक में अध्यक्ष के इन निर्देशों से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा, उनकी आर्थिक सुरक्षा और उनकी उपज का सुचारू रूप से उपार्जन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, सामान्य सभा में धान खरीदी के अलावा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की गई, अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता लेखक कनक तिवारी का निधन

Share प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने वकील संविधान-आदिवासी अधिकारों पर लिखी कई किताबें रायपुर,26 …

Leave a Reply