Breaking News

अम्बिकापुर@संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिकवाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। भारतीय संविधान के प्रति सम्मान एवं उसमें निहित संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों तथा लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने के उद्देश्य से आज संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव श्री प्रवीण अग्रवाल एवं सहायक कुलसचिव श्री टेमन लाल देवांगन सहित विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थितजनों ने भारतीय संविधान की सर्वोच्चता, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक कर्तव्यों तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विश्वविद्यालय परिवार ने संविधान दिवस के इस अवसर पर संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

उदयपुर@कुसुवामुड़ा-सुखरी भंडार में कबरा हाथी के दल का डेरा, कई गांवों में अलर्ट

Share बस्ती के करीब पहुंचे कबरा समेत दो हाथियों को वन अमले ने आधी रात …

Leave a Reply