Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता लेखक कनक तिवारी का निधन

Share

  • प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने वकील
  • संविधान-आदिवासी अधिकारों पर लिखी कई किताबें


रायपुर,26 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और लेखक कनक तिवारी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। कनक तिवारी का जन्म 26 जुलाई 1940 को हुआ था। वे गांधीवादी विचारधारा,भारतीय संविधान और सामाजिक विषयों पर अपनी समझ और लेखन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक लेखन के जरिए इन विषयों पर अपनी बात रखी। जानकारी के मुताबिक कनक तिवारी की बेटी फिलहाल सिंगापुर में रहती हैं। उनके सिंगापुर से दुर्ग पहुंचने के बाद शुक्रवार को पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने वकील
कनक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की थी। करीब 8-9 साल तक उन्होंने कॉलेजों में पढ़ाया। इसके बाद पत्रकारिता में आए। वे पीटीआई,नवभारत टाइम्स,नवभारत और नागपुर टाइम्स जैसे संस्थानों से जुड़े रहे। उन्होंने 1971 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ पास की। इसके बाद वकालत शुरू की। कानून के साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी उनकी गहरी पकड़ थी।
शंकर गुहा नियोगी के कानूनी मामलों से भी जुड़े रहे…
छत्तीसगढ़ के मजदूर आंदोलन के चर्चित नेता शंकर गुहा नियोगी की हत्या के बाद उनके जमानत और कानूनी मामलों से जुड़े प्रसंगों में भी कनक तिवारी की भूमिका का उल्लेख मिलता है। वे अदालत में दलील रखने तक सीमित नहीं रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर (कोरिया)@धान खरीदी में किसानों को नहीं पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ,चट्टा लगाने की जरूरत भी नहीं

Share जिला पंचायत की सामान्य सभा में अध्यक्ष मोहित पैकरा ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट …

Leave a Reply