Breaking News

बीजापुर@बीजापुर के जंगल में नक्सलियों के दफन मिले 39.77 लाख

Share


डिब्बे में थी 500-500 की गड्डियां,13 लाख की इनामी 2 नक्सलियों ने भी किया सरेंडर


बीजापुर,25 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सली डम्प से बड़ी मात्रा में कैश मिला है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेपल्ली गांव के जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 39 लाख 77 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। रकम 500-500 रुपए के नोटों में थी। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी जिले में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान नक्सली डम्प से 7 करोड़ 60 लाख रुपए से ज्यादा कैश और 8.5 किलो सोना बरामद किया जा चुका है। ओडिशा में सक्रिय 13 लाख की इनामी महिला समेत 2 नक्सलियों ने बीजापुर में सरेंडर भी किया है। महिला 20 साल से संगठन में सक्रिय थी। कई मुठभेड़ों में शामिल होने का आरोप है।
मुखबिर की सूचना पर जंगल में सर्चिंग
पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को सूचना मिली थी कि बड़ेपल्ली के जंगल में जमीन के अंदर संदिग्ध सामान छिपाकर रखा गया है। इसके बाद एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर छोड़ा संगठन : पुलिस के अनुसार,छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति,सुरक्षा बलों के अभियान और पुनर्वास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर दोनों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। जिला पुलिस,डीआरजी,कोबरा और ष्टक्रक्कस्न के संयुक्त प्रयासों से दोनों का आत्मसमर्पण कराया गया।
2006 से माओवादी संगठन में सक्रिय थी नागमणि : पुलिस ने बताया कि नागमणि मूल रूप से बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी की रहने वाली है। वह 2006 से माओवादी संगठन में सक्रिय थी। 2006-07 में गांधी ताती उर्फ हरबू के जरिए क्करुत्र्र सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुई थी।
जमीन के अंदर बोरी में मिला स्टील का डिब्बा
सर्चिंग के दौरान बीडीएस टीम ने डिमाइनिंग और तलाशी की कार्रवाई की। इस दौरान जमीन के अंदर बोरी में छिपाकर रखा गया स्टील का डिब्बा मिला। डिब्बे में टेप से लिपटे पैकेट रखे थे। जांच करने पर पैकेटों से 500-500 रुपए के नोटों में कुल 39 लाख 77 हजार रुपए मिले।
पहले 7.60 करोड़ कैश और 8.5 किलो सोना मिला
पुलिस के अनुसार, बीजापुर में इससे पहले भी माओवादी डम्प से बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया जा चुका है। अब तक की अलग-अलग कार्रवाइयों में 7 करोड़ 60 लाख 33 हजार 800 रुपए नकद और 8.5 किलोग्राम सोना मिल चुका है।
रकम कहां से आई,जांच का विषय
बड़ेपल्ली के जंगल से मिली ताजा रकम को भी माओवादी डम्प की बरामदगी में जोड़ा गया है। इतनी बड़ी नकदी और सोना कहां से जुटाया गया था और इसका इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए होना था, इसकी जांच की जा रही है।
13 लाख की इनामी महिला समेत 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
ओडिशा में सक्रिय एक महिला समेत दो नक्सली कैडरों ने बुधवार 25 नवंबर को बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में नागमणि कुड़मे उर्फ शीला (32) और गंगा सोढ़ी उर्फ सोनू (26) शामिल हैं। पुलिस


Share

Check Also

सूरजपुर/अंबिकापुर@ सीईओ हो तो श्रीकांत चंद्राकर जैसा! ‘अपनों’ की फाइल पर नरमी,बाकी पर जांच की गर्मी?

Share 35 साल पुरानी फाइल को मिली संजीवनी,करोड़ों की शिकायतों को अब तक ऑक्सीजन क्यों …

Leave a Reply