Breaking News

भुवनेश्वर@होम्योपैथी के क्षेत्र में मजबूत अनुसंधान संस्कृति विकसित करने के लिए संस्थान मिलकर करें काम : राष्ट्रपति मुर्मू

Share


भुवनेश्वर,25 नवम्बर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनुसंधान संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पेशेवर संगठनों से होम्योपैथी के क्षेत्र में मजबूत अनुसंधान संस्कृति विकसित करने के लिए आपसी सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी की भविष्य की विश्वसनीयता और अकादमिक प्रतिष्ठा काफी हद तक उसके अनुसंधान की वैज्ञानिक सत्यनिष्ठा और उससे प्राप्त होने वाले नैदानिक साक्ष्यों की गुणवत्ता पर निर्भर करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में शिरकत करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविध स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुलभ, समतामूलक,वैज्ञानिक दृष्टि से जिम्मेदार और जनहित के प्रति संवेदनशील बनाने में संस्थानों, शोधकर्ताओं,शिक्षकों तथा स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा से जुड़ा प्रत्येक निर्णय मरीज की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य सेवा का अंतिम उद्देश्य लोगों की पीड़ा को कम करना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसलिए चिकित्सा के प्रत्येक क्षेत्र में मरीज का हित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने होम्योपैथी के विकास में वैज्ञानिक अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण नैदानिक साक्ष्यों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी की विश्वसनीयता और शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूत बनाने के लिए अनुसंधान में वैज्ञानिक ईमानदारी तथा प्रमाण आधारित दृष्टिकोण अनिवार्य है। उन्होंने अनुसंधान संस्थानों,मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पेशेवर संगठनों से इस दिशा में मिलकर काम करने तथा अनुसंधान की मजबूत परंपरा विकसित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का निर्माण आवश्यक है,जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए।


Share

Check Also

रायपुर@दीपक और बरखा टंडन ठगी मामला : पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस कमिश्नर ने कहा-कई रसूखदारों को जारी हो सकता है नोटिस

Share रायपुर,25 नवम्बर 2026। ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और बरखा …

Leave a Reply