Breaking News

अम्बिकापुर@स्कॉर्पियो से 22.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

Share


खैरबार रोड पर ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी,शराब और वाहन समेत 10 लाख रुपए का मशरूका जब्त

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कॉर्पियो वाहन में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 22.800 लीटर अंग्रेजी शराब और स्कॉर्पियो जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैरबार रोड पर गाड़ाघाट से आगे सफेद स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 7048 में दो युवक अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम खैरबार में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रितेश राजवाड़े (26) और ठाकुर प्रसाद राजवाड़े (20), निवासी भिट्टीकला मांझापारा, थाना मणिपुर के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर दो कार्टून में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसमें कंगारू 10000 स्ट्रॉन्ग बीयर की 24 बोतलें (15.6 लीटर), ग्रीन लेबल व्हिस्की के 10 पाव (1.8 लीटर), फ्रंट लाइन व्हिस्की के 10 पाव (1.8 लीटर) और गोवा स्पेशल व्हिस्की के 20 पाव (3.6 लीटर) शामिल हैं। कुल 22.8 लीटर शराब जब्त की गई। आरोपी शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 816/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुमेश सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, मुकेश गुप्ता तथा आरक्षक केसरी सोनी, सुरेश गुप्ता, अमरेश दास, संजीव चौबे, संजीव पाण्डेय और अभिषेक सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

रामचंद्रपुर@ मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को रामचंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share पिकअप नाले में गिरने के बाद भाग निकला था तस्कर-संवाददाता-रामचंद्रपुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर …

Leave a Reply