Breaking News

अम्बिकापुर@कृषि महाविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share


तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा,24 नवंबर तक होंगे मुकाबले


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर में रविवार को उत्तर क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 22 से 24 नवंबर तक चलेगी। इसमें विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थी अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त एवं उप संचालक कृषि सरगुजा पीएस दीवान तथा विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी रामकुमार सिंह थे। अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके सिन्हा ने की। इस अवसर पर सह-संचालक अनुसंधान डॉ. केएल पैकरा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं आलू अनुसंधान केंद्र मैनपाट के प्रमुख डॉ. पीके भगत तथा कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़ के अधिष्ठाता डॉ. जीपी पैकरा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन,आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार नायक और कृषि सांख्यिकी की प्राध्यापक डॉ. नीलम चौकसे का योगदान रहा।


Share

Check Also

रामचंद्रपुर@ मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को रामचंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share पिकअप नाले में गिरने के बाद भाग निकला था तस्कर-संवाददाता-रामचंद्रपुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर …

Leave a Reply