Breaking News

अम्बिकापुर@ मुखर्जी कॉलोनी में सीसी रोड का भूमिपूजन, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने वार्ड क्रमांक 14 के गंगापुर रोड स्थित मुखर्जी कॉलोनी (आदर्श नगर) में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने कॉलोनी में पैदल भ्रमण कर सडक, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वार्डवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं,जिनके निराकरण के लिए महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर को अपने बीच पहुंचा देख कॉलोनीवासियों ने प्रसन्नता जताई। स्थानीय लोगों ने कहा कि करीब 15 वर्षों बाद पहली बार किसी महापौर ने गलियों में पैदल घूमकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझने की पहल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित समस्याओं का अब निराकरण होगा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि वर्ष 2012 से 2015 के बीच हुए विकास कार्यों के बाद सडक,नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा रखरखाव पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। अब वार्ड में भाजपा पार्षद अनिता रविन्द्र गुप्ता ‘भारती’ और नगर निगम में भाजपा की सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों की नई पहल शुरू होने की उम्मीद है। महापौर मंजूषा भगत ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड के नागरिक,महिलाएं,भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ अनिल बनज के दरबार में विवेक की हर गलती माफ! नियुक्ति का नियम अलग,बहाली का रास्ता अलग और वेतन भुगतान का हिसाब भी निराला!

Share एक कर्मचारी के लिए नए रजिस्टर,नई बैठक और नया सचिव! आखिर विवेक चौरसिया पर …

Leave a Reply