Breaking News

अम्बिकापुर@मेडिकल स्टोर की आड़ में बेच रहा था नशीली दवाएं,संचालक गिरफ्तार…

Share


यूपी से लाकर बेचता था प्रतिबंधित कफ सिरप और टैबलेट, आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 2 लाख का नशीला पदार्थ किया जब्त


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के सुभाषनगर स्थित न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने का मामला सामने आया है। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने छापेमारी कर मेडिकल स्टोर के पीछे बने कमरे से प्रतिबंधित कफ सिरप और टैबलेट जब्त की है। जब्त नशीले पदार्थों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाषनगर स्थित न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप और टैबलेट बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए टीम ने पहले मेडिकल स्टोर से दवा खरीदवाई। इसकी पुष्टि होने के बाद छापेमारी की गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर में कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। टीम ने जब दुकान के पीछे बने कमरे की तलाशी ली तो वहां मैगनेट्स कफ सिरप की बोतलें, 75 नग अपकारेस कफ सिरप और 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट मिलीं। टीम ने सभी नशीले पदार्थ जब्त कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
यूपी से लाकर करता था बिक्री : आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीली कफ सिरप और टैबलेट लाकर मेडिकल स्टोर की आड़ में बेचता था। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिक कमाई के लालच में नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले लोग युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेल रहे हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ अनिल बनज के दरबार में विवेक की हर गलती माफ! नियुक्ति का नियम अलग,बहाली का रास्ता अलग और वेतन भुगतान का हिसाब भी निराला!

Share एक कर्मचारी के लिए नए रजिस्टर,नई बैठक और नया सचिव! आखिर विवेक चौरसिया पर …

Leave a Reply