Breaking News

नई दिल्ली@दस साल में मलेरिया और इससे होने वाली मौत के मामलों में करीब 80 प्रतिशत की कमी : राष्ट्रपति मुर्मु

Share

नई दिल्ली,17 नवम्बर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत ने मलेरिया नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2015 से 2025 के बीच देश में मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में करीब 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मलेरिया से सर्वाधिक प्रभावित जिलों की संख्या भी 155 से घटकर 33 रह गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से 2025 के दौरान देश के 160 जिलों में मलेरिया का एक भी स्थानीय मामला सामने नहीं आया। यह उपलब्धि वैज्ञानिकों,स्वास्थ्य कर्मियों,सरकार और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रपति मंगलवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन कर रही थीं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने संस्थान से जुड़े वर्तमान और पूर्व वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं तथा स्वास्थ्यकर्मियों को 50 वर्षों की वैज्ञानिक सेवा और मलेरिया नियंत्रण में योगदान के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि मलेरिया लंबे समय तक भारत की सबसे गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में इस बीमारी का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गांवों में मलेरिया के कारण लोगों की आजीविका, शिक्षा और भविष्य प्रभावित होते देखा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मरीजों को दवाओं का निर्धारित कोर्स पूरा करने के प्रति जागरूक करना जरूरी है, ताकि बीमारी का प्रभावी उपचार हो और दोबारा संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।
राष्ट्रपति ने कहा कि मलेरिया के खिलाफ मिली सफलता को बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरतनी होगी। इसके लिए जांच,उपचार और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ मच्छरों पर नियंत्रण, नई दवाओं और टीकों के विकास तथा जनजागरूकता अभियान को गति देनी होगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ हर उस गांव और समुदाय तक पहुंचना चाहिए,जहां इसकी सबसे अधिक जरूरत है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@केंद्र ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया,नई दरें लागू

Share नई दिल्ली,17 नवम्बर 2026। केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के …

Leave a Reply