Breaking News

बलरामपुर@ डीईओ ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण,अनुपस्थित प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक पर गिरेगी गाज

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,17 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)
। जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और स्कूलों में शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एन.के.निरापुरे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने मंगलवार को जिले के कई विद्यालयों का औचक दौरा कर पढ़ाई के स्तर,पाठ्यक्रम की स्थिति और स्टाफ की मौजूदगी की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला पण्डोपारा में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां प्रधान पाठक सुदेश्वर समट और सहायक शिक्षक गणेश राम राठिया बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले। डीईओ ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं,प्राथमिक शाला गौरापारा, चम्पापुर, कोदाकी और चन्दोरा में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं और सभी शिक्षक अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए। इसके अलावा,हाई स्कूल भेंडरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को तय समय-सीमा के भीतर सिलेबस पूरा कराने की हिदायत दी।
धान खरीदी केंद्र का भी लिया जायजा : स्कूलों के अलावा, कलेक्टर के आदेशानुसार डीईओ निरापुरे ने रनहत स्थित धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपार्जन व्यवस्था का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों को शासन के तय मानकों के अनुसार ही धान खरीदी करने और केंद्र में आने वाले किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। दौरे में उन्होंने दो टूक कहा कि अध्यापन कार्य और समय की पाबंदी में किसी भी स्तर की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ SECL का कैसा आर्थिक गणित? उत्पादन करती खदान बंद की…अब उसी को चालू करने के लिए नया निवेश!

Share चलती खदान पर 2017 में लगाया ताला,अब करोड़ों खर्च कर फिर खोलने की तैयारी! …

Leave a Reply