Breaking News

अम्बिकापुर@पढ़ाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे 12वीं के छात्र

Share


शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और नियमित कक्षाएं नहीं लगने से नाराज विद्यार्थी,बीईओ कार्यालय के घेराव के लिए निकले


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरकारी स्कूल में पढ़ाई की बदहाल व्यवस्था से नाराज 12वीं के छात्र-छात्राएं सोमवार को सड़क पर उतर आए। मामला लखनपुर के पुपुत्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और नियमित कक्षाएं नहीं लगने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। अपनी शिकायत लेकर छात्र-छात्राएं बीईओ कार्यालय के घेराव के लिए निकल पड़े। विद्यार्थियों का आरोप है कि स्कूल में करीब 24 शिक्षकों का स्टाफ होने के बावजूद पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हिंदी, कृषि और आर्ट्स संकाय में शिक्षकों की कमी के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होने की चिंता है। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षकों के समय पर स्कूल आने की बात कहने पर प्राचार्य ने टीसी काटने की धमकी दी। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण नहीं कराने और फंड की कमी का हवाला देकर उनकी मांगों को टालने का भी आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है।


Share

Check Also

बैकुण्ठपुर@ वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के जरिए कांग्रेस ने भरी हुंकार,भांडी और बंजारी ढांड में हुई जन चौपाल

Share अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना …

Leave a Reply