Breaking News

अम्बिकापुर@मंदिर जाने निकली किशोरी जहर सेवन करके जान दी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र की एक किशोरी जहरीले पदार्थ का सेवन करके जान दे दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक,लुंड्रा थाना क्षेत्र के परसापारा की 16 वर्षीय किशोरी शिमला पिता कुंवर साय 9 सितंबर को सुबह 8 बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, और बस में बैठकर मंदिर तक पहुंच गई। किशोरी की मां शांति ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे शिमला की सहेली का फोन उनके पति के मोबाइल में आया,वह बताई कि शिमला धौरपुर बरगीडीह में मंदिर के पास जहर खा ली है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पटोरा में ब्याही पुत्री विमला को दी। घटनास्थल पर पहुंचे विमला के पति जब अपनी साली शिमला से पूछताछ किया तो वह बताई कि जहर खा ली है। उसे तत्काल धौरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रिफर करने पर स्वजन मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे,यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी जहर क्यों खाई,इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Share

Check Also

बैकुण्ठपुर@ वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के जरिए कांग्रेस ने भरी हुंकार,भांडी और बंजारी ढांड में हुई जन चौपाल

Share अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना …

Leave a Reply