अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। लोकतंत्र में मताधिकार की सुरक्षा, मतदाता सूची की पारदर्शिता और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने अपने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद की मुहिम तेज कर दी है, इसी कड़ी में 14 नवंबर को कोरिया जिले के भांडी मंडल एवं बंजारी ढांड में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की,दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, वोट चोरी के आरोपों और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया,नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं,बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने से होती है।
एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल-जन चौपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया प्रमुख चर्चा का विषय रही, कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया,दोहरे पंजीकरण की आशंका,मतदाताओं के नामों में त्रुटियों तथा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही से जुड़े विषयों को ग्रामीणों के सामने रखा, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में होने वाले बदलावों को लेकर पर्याप्त पारदर्शिता जरूरी है,उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में किए गए संशोधनों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाए,संदिग्ध विसंगतियों की स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं, उन्हें नाम जुड़वाने और त्रुटियों में सुधार का पर्याप्त अवसर दिया जाए,नेताओं ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना उसके लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित कर सकता है,इसलिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष,पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए,उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज जानकारी की जांच करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराएं।
महंगाई और जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा-मतदाता अधिकारों के साथ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरा,जन चौपाल में बिजली की बढ़ती दरों,महंगी एलपीजी गैस और राशन कार्ड में कटौती जैसे विषयों को उठाया गया,कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और जरूरतमंद परिवारों पर पड़ रहा है,बिजली बिल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है,वहीं राशन कार्ड में कटौती से जरूरतमंद परिवारों की परेशानियां बढ़ रही हैं,नेताओं ने इन समस्याओं के समाधान और आम जनता को राहत देने की मांग की,उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनहित में निर्णय ले।
ग्रामीणों से सीधा संवाद, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश-जन चौपाल का उद्देश्य केवल राजनीतिक मुद्दों को उठाना नहीं,बल्कि ग्रामीणों को मतदाता सूची और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी रहा,कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने, मतदाता सूची में नाम की जांच करने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने की अपील की, नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है,किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए,मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है।
बंजारी ढांड में अशोक जायसवाल के नेतृत्व में हुआ आयोजन-बंजारी ढांड में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जाय सवाल के नेतृत्व में निभाई गई, उनके नेतृत्व में कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई, कार्यक्रम की सफलता के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अशोक जायसवाल को धन्यवाद देते हुए आयोजन में उनकी भूमिका की सराहना की,इससे कार्यक्रम में स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी सामने आई,जन चौपाल में ्रढ्ढष्टष्ट पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत,सूरज महंत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पूर्व विधायक गुलाब कमरो,पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,यवत सिंह, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी,भूपेंद्र यादव, अजय सिंह, दीपक गुप्ता,हेमसागर यादव, मुख्तार अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े,आशीष यादव,लल्ला, अजीत लकड़ा,रामकृष्ण साहू,राजू भगत, विजय सिंह,सौरभ गुप्ता,संगीता राजवाड़े, रविशंकर राजवाड़े,विकास श्रीवास्तव,धीरज सिंह, रियाजुद्दीन, चंद्रप्रकाश राजवाड़े,अनिल जायसवाल, जाग्रत कुर्रे,रामायण सिंह,दिलबुधु यादव, रामकुमार यादव,आशीष डबरे, विकास शिवहरे, वसीम खान,अंकित गुप्ता, गुड्डू शिवराम, कैलाश,आकाश खटीक, भूगा खटीक, बसंत सिंह,रामसाय सोरी, इंद्रदेव पांडे,धीरज शिवहरे एवं लालदास महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मतदाता अधिकारों को लेकर गांव-गांव तक संवाद की तैयारी– भांडी मंडल और बंजारी ढांड में आयोजित जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने मतदाता सूची की पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी बात रखी,पार्टी नेताओं ने इस अभियान को लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा से जुड़ा जनजागरूकता अभियान बताते हुए आम नागरिकों से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की,अब देखना होगा कि इस अभियान के माध्यम से उठाए गए मतदाता सूची संबंधी सवालों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आगे संगठन किस तरह की पहल करता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur