Breaking News

नई दिल्ली@सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ दिल्ली में लॉन्च

Share


राजीव नहीं रहे तो टूट गई थी,राहुल-प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला : सोनिया गांधी
नई दिल्ली,16 नवम्बर 2026। सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव सोमवार को दिल्ली में लॉन्च की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई,तो वह भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा…राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला,वही मेरे माता-पिता बन गए थे। कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस शासित राज्यों हिमाचल प्रदेश,तेलंगाना,केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है।
इंदिरा को मां कहना
नहीं चाहती थी : सोनिया गांधी

मैं इंदिरा गांधी से बहुत डरती थी। मुझे समझ नहीं आता था कि उनके पास कैसे जाऊं और उनसे क्या कहूं। मेरे पति और उनके भाई संजय उन्हें ‘मां’ कहकर बुलाते थे,इसलिए मुझसे भी उम्मीद की जाती थी कि मैं उन्हें मां या मम्मी कहूं। लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहती थी। क्योंकि मेरे लिए मां सिर्फ एक ही थीं और वह मेरी अपनी मां थीं,मेरी इतालवी मां। मैं इंदिरा गांधी को अपनी मां नहीं कह सकती थी। इसलिए मैं हमेशा ऐसा तरीका ढूंढती रहती थी कि उनसे सीधे बात करने के बजाय किसी दूसरे तरीके से अपनी बात कह सकूं और मुझे उन्हें मां न कहना पड़े। हालांकि,धीरे-धीरे जब मैं उन्हें समझने लगी और उनके करीब आई,तो उन्हें मां कहना शुरू कर दिया, लेकिन इसमें काफी समय लगा।
सोनिया बोलीं…राजनीति की शुरुआत में कहते थे आप यहां की नहीं हैं…
सोनिया गांधी ने राजीव के जाने के बाद राजनीति के शुरुआती दिनों के बारे में बताया कि मुझसे कहा जाता था कि आप यहां की नहीं हैं,आपको कुछ नहीं पता। हम यहां रहते हैं,हम जानते हैं। 2004 में जब मैं काफी वोटों से चुनाव जीती, तब जाकर लोगों की राय बदली।
सोनिया बोलीं…मैं बहुत हिचकिचाती रही हूं…
सोनिया गांधी ने कहा…‘मैं हमेशा से अपने अंदर की भावनाओं और चीजों, लोगों और जगहों के बारे में जो महसूस करती हूं,उसे जाहिर करने में बहुत हिचकिचाती रही हूं। इसलिए,मैंने इसे एक तरह से नजरअंदाज कर दिया। लेकिन फिर,धीरे-धीरे, राहुल और प्रियंका दोनों के और मेरी एक प्यारी दोस्त मंजुलिका दुबे के जोर देने पर,मैं किताब लिखने के लिए मान गई। इसका एक कारण यह है कि हमारे बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है। इसमें से ज़्यादातर बातें बिल्कुल झूठी हैं और इसका हमारी असलियत से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे लगा कि यह अपनी भावनाओं को जाहिर करने और अपने परिवार के बारे में जो मैं जानती हूं। उसे शेयर करने का एक तरीका होगा। लोग मेरी कहानी सुनने के लिए भी तैयार होंगे। सोनिया ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आगे आकर राजनीति जॉइन करनी चाहिए। वे हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
राहुल बोले…जिस रेस्त्रां में माता-पिता मिले थे,मैं भी वहां गया था…
कभी कैम्बि्रज के वार्सिटी रेस्त्रां में मेरे माता-पिता मिले थे। मैं भी जब कैम्बि्रज गया तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्त्रां गया। मैंने वहां जाकर मम्मी-पापा के बारे में पूछा। काफी समय गुजरने के बाद भी वो लोग उन्हें जानते थे। बुक पापा को बिलॉन्ग करती है और वो मां ने लिखी है। बहुत लोग ये जानते हैं कि मां इंट्रोवर्ट हैं,लेकिन सही में वे एक्स्ट्रोवर्ट हैं। वे सबसे काफी बात करती हैं।
इंदिरा से डरती थी : सोनिया गांधी
इंदिरा का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली और सख्त था। मैं उन्हें बहुत सम्मान की नजर से देखती थी और उनसे थोड़ा डरती भी थी। कभी-कभी उन्हें गुस्सा आ जाता था, जिससे मुझे अपने पिता की याद आ जाती थी। ऐसे समय में मैं बिल्कुल सहम जाती थी। मेरे पति और उनके भाई संजय चुपचाप बैठकर इंतजार करते थे कि कब उनका गुस्सा शांत हो। हालांकि,ऐसा बहुत कम ही होता था। जब राहुल और प्रियंका का जन्म हुआ,तो इंदिरा गांधी पूरी तरह बदल गईं।
मैं इंट्रोवर्ट थी : सोनिया गांधी
मैं हमेशा से अपने अंदर की भावनाओं और चीजों, लोगों और जगहों के बारे में जो महसूस करती हूं, उसे जाहिर करने में बहुत हिचकिचाती रही हूं। इसलिए,मैंने इसे एक तरह से नजरअंदाज कर दिया। लेकिन फिर,धीरे-धीरे, राहुल और प्रियंका दोनों के और मेरी एक प्यारी दोस्त मंजुलिका दुबे के जोर देने पर,मैं किताब लिखने के लिए मान गई।
लोगों ने बहुत प्यार दिया :सोनिया गांधी
मैं लोगों के प्यार और लगाव से बहुत खुश हूं। लोगों ने अपने कमेंट्स में,किताबें खरीदते समय,यहां तक कि क्रिटिक्स में भी जो प्यार और लगाव दिखाया है,उससे मैं बहुत खुश हूं। ये जरूरी हैं। अपनी यादों की किताब,‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ की बुराई पर उन्होंने कहा… कुछ लोग थोड़े बुरे होते हैं। कुछ ज्यादा सच्चे होते हैं और वे वही कहते हैं जो वे सोचते हैं,जो उन्हें कहना चाहिए था। 5. राहुल के नामकरण पर इंदिरा से मतभेदः इंदिरा जी को मां कहने में समय लगा। राहुल का नाम रखा जाना था,लेकिन मुझे भारत में नामकरण परंपरा के बारे में पता नहीं था। इंदिरा जी पंडित बुलाकर नाम रखना चाहती थीं। मैं कह रही थी कि हमारे बच्चे का नाम रखना है तो इसके लिए पंडित क्यों जरूरी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@करोड़ों खर्च के बाद भी बढ़ा प्रदूषण जहरीली होती यमुना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,राज्य सरकारों को लगाई फटकार

Share नई दिल्ली,16 नवम्बर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यमुना की सफाई पर भारी …

Leave a Reply